कमलगट्टे की माला का जाप बेशुमार धन प्राप्ति

यह माला लक्ष्मी के सर्वाधिक प्रिय कमल पुष्पों के बीजों से बनाई जाती है| लक्ष्मी को कमल प्रिय

होने से उनका नाम पदमा, कमला, पद्महस्ता आदि पड़ा| इस माला पर लक्ष्मी मंत्र का जप करने से

साधक को शीघ्र मनोवांच्छित सफलता प्राप्त होती है|

माँ लक्ष्मी देवी का श्रीमुख पद्मा के समान सुंदर, कांतियुक्त है, ऊरू पद्मा समान है आप पद्मा से पैदा

हुई है और आप का एक नाम पद्माक्षी भी है आपकी प्रसन्नता के लिए कमल गट्टा प्राय: सरोवरों और

झीलों में पैदा होती है यह कमल पुष्प का बीज माना जाता है| कमल पुष्प लक्ष्मी एवम विष्णु को

अत्यधिक प्रिय है| इसे अनेक नामों से जाना जाता है संस्कृत भाषा में पुंडरिक, रक्तपद्म, नीलपद्म

हिंदी में कमल, पंजाबी में निलोफर, फारसी में गुलनिलोफर, अरबी में क्रंबुलमा कहते है|

जो मनुष्य उत्तम लक्ष्मी की प्राप्ति की कामना करता हो वह कमल गट्टे की 108 दाने की माला पर

लक्ष्मी का मंत्र जप करे तो शीघ्र सफलता मिलती है एवम धन आगमन होता है| कमल गट्टे की

माला द्वारा कनकधारा मंत्र का जप करने से स्वर्ण वर्षा होती है

 धन प्राप्ति के लिए किए जाने वाले ज्योतिषीय उपायों में कई वस्तुओं का उपयोग किया जाता है,
कमल गट्टा भी उन्हीं में से एक है। कमल के पांचों अंगों में से देवी कमला का वास होता है। देवी
कमला को कमल का हर एक अंग प्रिय है लेकिन इन्हें सर्वाधिक प्रिय है कमल का बीज अर्थात
कमल गट्टा। यह बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। मंत्र जाप के लिए इसकी माला भी बनती है।
गौरतलब है कि, पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भारतीय धार्मिक शास्त्रों में लक्ष्मी को अत्यधिक
महत्व दिया गया है। वेद और पुराण इनकी गाथा गाते नहीं थकते यही संपूर्ण संसार का पालन-
पोषण कर व्यक्ति के कर्म का निचोड़ धन के रूप में करती हैं। संपूर्ण संसार लक्ष्मी के अभाव में
अर्थ विहीन है। मात्र लक्ष्मी ही अर्थ, काम, सुख, वैभव और संपन्नता प्रदान करती हैं।
पदमा धन की मूल देवी
इन्हीं के कारण भगवान विष्णु अति वैभवशील हैं। लक्ष्मी के विभिन्न स्वरूपों में से महालक्ष्मी का
पदमा स्वरूप सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। पदमा ही धन की मूल देवी हैं। जिनका निवास पदमो वन में
होता है। शब्द पदमा पदम से बना है जिसका अर्थ होता है कमल इसी कारण देवी लक्ष्मी को
महाविद्या कमला बुलाया गया है।
कमल गट्टे के ज्योतिषीय उपाय
– 21 दिन तक 108 कमलगट्टों की आहुती यज्ञ में देने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होता है और धन संबंधी
समस्याएं समाप्त हो जाती है।
– दुकान में कमल गट्टे की माला बिछाकर उसके ऊपर भगवती लक्ष्मी का चित्र स्थापित किया जाए
तो व्यापार अच्छा चलता है।
– कमल गट्टे की माला मां लक्ष्मी के चित्र पर पहना कर पूजा करने से हमेशा सुख-शांति व समृद्धि
बनी रहती है।
– प्रत्येक बुधवार को 108 कमल गट्टे के बीज की आहुती देने वाले के घर से दरिद्रता हमेशा के लिए
चली जाती है।
– जो व्यक्ति कमल गट्टेे की माला अपने गले में धारण करता है उस पर माता लक्ष्मी की कृपा सदा
बनी रहती है।
– कमल गट्टे की माला से मंत्र श्री जगतप्रसूते नम: का जाप करें, इससे अटूट संपत्ति प्राप्त होती है।
– घी में कमल गट्टे मिलाकर लक्ष्मी का भोग करने से व्यक्ति राजा जैसा जीवन जीता है। संपूर्ण धन लाभ मिलता है।
– 108 कमल गट्टों की माला लक्ष्मी जी पर चढ़ाने से व्यक्ति को स्थिर लक्ष्मी प्राप्त होती है।
– भुने हुए कमल अर्थात मखाने की खीर लक्ष्मी पर चढ़ाने से देवी प्रसन्न होकर धन के भंडार भरती हैं।
– कमल और शहद से तांत्रिक हवन करने पर निर्धन भी अमीर बन जाता है। पंचमेवा में मखाने मिलाकर चढ़ाने से जीवन से निर्धनता समाप्त होती है।

धर्म शास्त्रों में लक्ष्मी को अत्यधिक महत्व दिया गया है। कमल गट्टे की माला मां लक्ष्मी के चित्र पर पहनाकर पूजा करने से हमेशा सुख-शांति व समृद्धि बनी रहती है। रोजाना सुबह-शाम माला जपने से मां लक्ष्मी सभी मनोकामना पूर्ण करती है।

बिना धन के संसार में कुछ भी नहीं है। सभी सुख सुविधाओं के लिए धन की आवश्यकता होती है। धन की कमी को पूरा करती हैं माता लक्ष्मी। जिस व्यक्ति पर माता लक्ष्मी की कृपा हो उसका जीवन खुशियों से भर जाता है और जिससे माता लक्ष्मी रूठ जाऐं उसका जीवन कष्टों से भर जाता है।

माता लक्ष्मी को कमल बहुत ही प्रिय है। कमल के पांचों अंगों में से देवी कमला को कमल का हर अंग प्रिय है परंतु इन्हें सर्वाधिक प्रिय है कमल का बीज अर्थात कमल गट्टा। अगर कमल गट्टे को किसी भी रूप में पूजा में शामिल किया जाए तो विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।

कमल गट्टे की माला से मंत्र श्रीं जगतप्रसूते नमः का जाप करें, इससे अटूट संपत्ति प्राप्त होती है।

कमल और शहद से तांत्रिक हवन करने से निर्धनता का नाश होता है है और गरीब व्यक्ति भी अमीर बन जाता है।

घी में कमल गट्टे मिलाकर लक्ष्मी का भोग लगाने से व्यक्ति राजा जैसा जीवन जीता है।

108 कमल गट्टों की माला लक्ष्मी जी पर चढ़ाने से व्यक्ति को स्थिर लक्ष्मी प्राप्त होती है।

भुने हुए कमल अर्थात मखाने की खीर लक्ष्मी पर चढ़ाने से देवी प्रसन्न होकर धन के भंडार भरती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *